फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dead bodies of lover-girlfriend found near crematorium

Kanpur: शमशान घाट के पास प्रेमी-प्रेमिका का मिला शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

Tue, 16 Jul 2024 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jul 2024 10:48 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू के कडरी चंपतपुर गांव में शमशान घाट के पास प्रेमी का शव चुनरी के सहारे पेड़ से लटका मिला। 50 मीटर दूर खेत में विवाहित प्रेमिका का शव पड़ा मिला है। महिला के शव को कुत्तों व जानवरों ने नोच डाला।

विज्ञापन
Kanpur: Dead bodies of lover-girlfriend found near crematorium
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू थानाक्षेत्र में मंगलवार को के कडरी चम्पतपुर गांव के बाहर शमशान घर के पास प्रेमी युगल के शव बरामद हुए। अविवाहित युवक का शव अंगौछे के सहारे पेड़ पर लटका था जबकि विवाहित महिला का शव 50 मीटर दूर खेत में पड़ा हुआ था। उसके शव को कुत्तों व जानवरों ने नोच डाला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युगल के परिजनों ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए।
विज्ञापन


कडरी गांव निवासी अविवाहित सोनू यादव (32) ट्रक चालक था। उसका गांव की रहने वाली सीमा दिवाकर (30) से उसकी शादी के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सीमा की 2012 में कानपुर देहात के नसरतपुर में शादी हो गई थी और दो बेटियां व एक बेटा है। हालांकि शादी के बाद भी सोनू और सीमा के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। इसका दोनों के परिजन विरोध भी करते थे। जानकारी के अनुसार सीमा करीब एक माह पहले मायके कडरी गांव आई थी और तब से वहीं रह रही थी। 14 जुलाई की शाम करीब सात बजे सीमा अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन

उसके पिता मिहीलाल सोनू के घर जानकारी करने गए तो पता चला कि सोनू एक महीने पहले ट्रक चलाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। सोनू के पिता प्रेम सिंह यादव के सोनू के बारे में जानकारी होने से इन्कार करने पर सोमवार को मिहीलाल ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार सुबह बकरी चराने गई राजदुलारी ने दोनों शवों देख ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शमशान घाट के पास रामकरन मिश्रा के खेत में लगे शीशम के पेड़ से चुनरी के सहारे सोनू का शव लटकता मिला।

वहीं सीमा का शव पेड़ से करीब 50 मीटर दूर एक खेत में औंधे मुंह क्षत विक्षत हालात में पड़ा हुआ था। उसके चेहरे और हाथ व कंधे को जानवरों ने नोच खाया था। शवों को देखकर दोनों पक्षों के परिजन एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाकर आपस में झगड़ने लगे। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

24 घंटे पहले हुई मौत, पीएम से सामने आएगा कारण
फॉरेंसिक टीम के जांच में सामने आया कि महिला का शव ज्यादा और युवक का शव कम डिकंपोज हो गया था। ऐसे में दोनों की मौत करीब 24 घंटे पहले होने की आशंका है। शरीर पर जाहिरा चोट नहीं मिली है। हालांकि महिला का शव जानवरों ने नोच डाला था। साथ ही वह नीला पड़ गया था, ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि जहरीला पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत हुई। फिलहाल डॉक्टरों के पैनल से वीडियो के साथ पोस्टमार्टम कराए जाने की संस्तुति की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दोनों की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed