फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DCP West inspected Bithoor Ghat review security and traffic arrangements issued necessary instructions

Kanpur: डीसीपी पश्चिम ने किया बिठूर घाट का निरीक्षण, सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

Wed, 29 Jul 2026 10:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Jul 2026 10:13 AM IST
सार

Kanpur News: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एसएम कासिम आबिदी ने सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर के साथ थाना बिठूर क्षेत्र स्थित बिठूर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur DCP West inspected Bithoor Ghat review security and traffic arrangements issued necessary instructions
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने किया बिठूर घाट का निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एसएम कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्र स्थित प्रमुख बिठूर घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने घाट पर ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos





सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता
डीसीपी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनका सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल और बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रत्याशित या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस सक्रियता से घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed