{"_id":"602ffa794327a01aa4348cfc","slug":"kanpur-dabangg-cut-cake-from-a-tammancha-on-birthday-photo-viral-police-arrested-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बर्थडे पर दबंग ने तमंचे से काटा केक, फोटो वायरल, पुलिस ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बर्थडे पर दबंग ने तमंचे से काटा केक, फोटो वायरल, पुलिस ने दो को दबोचा
Fri, 19 Feb 2021 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
तमंचे से केक काटता निखिल सोनकर
- फोटो : amar ujala
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में बाइक पर केक रख कर तमंचे की नाल से काटते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बसंत विहार चौकी पुलिस ने दो युवकों को धर दबोचा। इनके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुआ है।
पकड़े गए युवक खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी निखिल सोनकर उर्फ संजू और नई बस्ती निवासी ऋषभ सिंह उर्फ भोला हैं। निखिल सोनकर की गिनती क्षेत्र के दबंगों में होती है। उसके गैंग में युवाओं की बड़ी टीम है।
निखिल सोनकर और उसके साथ के पढ़ने वाले लड़को को टारगेट करते हैं। नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह के मुताबिक निखिल सोनकर और ऋषभ सिंह को काठ के पुल के पास से अरेस्ट किया गया था। इनका केक काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन दोनों की तलाश बीते कई दिनों से की जा रही थी।