{"_id":"68ac0caab4ee77d78300c5a9","slug":"kanpur-d2-gang-s-shooter-and-history-sheeter-ejazuddin-alias-sabloo-arrested-for-demanding-extortion-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रंगदारी मांगने पर डीटू गैंग का शूटर व हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रंगदारी मांगने पर डीटू गैंग का शूटर व हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू गिरफ्तार
Mon, 25 Aug 2025 12:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में एजाजुद्दीन उर्फ सबलू
- फोटो : अमर उजाला
चमनगंज पुलिस ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में डीटू गैंग के शूटर व हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को गिरफ्तार किया है। चमनगंज पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। चमनगंज निवासी जैद बारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 14 अगस्त की रात 11:30 से 12 बजे के बीच वह अपने घर के नीचे थे, तभी हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू आया और कहने लगा कि तुम्हारा काम बहुत अच्छा चल रहा है उसकी रंगदारी अभी तक मेरे पास नहीं आई है।
विज्ञापन
1,00,000 रुपये छोटे भाई गुड्डू उर्फ मुड्डी को दे देना वरना इलाके में काम करना भूल जाओ। रुपये नहीं दिए तो जान से हाथ धो बैठोगे। उसके अनुसार 19 अगस्त को रात 10:30 बजे अपने फ्लैट से पुश्तैनी मकान जा रहा था तभी रास्ते में एजाजुद्दीन व उसका भाई गुड्डू उर्फ मुड्डी ने रोका और गिरेबान पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
एजाजुद्दीन उर्फ सबलू
- फोटो : अमर उजाला
कमर से असलहे निकालकर जान से मारने की धमकी दी। दहशत के कारण उन्होंने 10,000 रूपये रंगदारी टैक्स के रूप में तत्काल एजाजुद्दीन व उसके भाई गुड्डू उर्फ मुड्डी को दे दिया। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।