फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cyclist guard dies after being hit by sports bike riders racing in the street

Kanpur: गली में रेस लगा रहे स्पोर्ट्स बाइक सवार युवकों की टक्कर से साइकिल सवार गार्ड की मौत

Wed, 26 Mar 2025 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 10:44 PM IST
सार

Kanpur News: बाइक सवार युवकों की टक्कर से साइकिल सवार गार्ड की जान चली गई। हादसा शास्त्रीनगर में हुआ। पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। 

विज्ञापन
Kanpur: Cyclist guard dies after being hit by sports bike riders racing in the street
राम सिंह कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर की एक गली में रेस लगा रहे दो स्पोर्ट्स बाइक सवार छह युवकों ने एक साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। टकराने के के बाद दोनों बाइक सवार युवक और साइकिल सवार बुजुर्ग करीब पंद्रह फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। पूरी घटना आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फुटेज की मदद से भागे बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह कुशवाहा (60) काकादेव स्थित राइमर कोचिंग संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिवार में पत्नी सुमित्रा के अलावा दो बेटियां लक्ष्मी और शिल्पी हैं। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। रोज की तरह वह बुधवार को ड्यूटी करने के लिए साइकिल से काकादेव जा रहे थे। रास्ते में वह शास्त्रीनगर में बालाजी अपार्टमेंट के पास पहुंचे ही थे कि गली में रेस लगा रहे स्पोर्ट्स बाइक सवार युवकों ने सामने से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सभी युवक व साइकिल सवार राम सिंह सड़क पर करीब पंद्रह फीट तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़े लेकिन सभी युवक बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। लोगों ने परिजनों को सूचना देकर राम सिंह को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर काकादेव मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि आसपास के लोगों ने युवकों के बाइक पर रेस लगाने की बात बताई है। घटनास्थल व उस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की गाड़ी के नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। टीमें लगी हैं, जल्द से जल्द आरोपियों के बारे में पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का वीडियो वायरल, लोग उठा रहे सवाल
बाइक सवारों की रेसिंग और टक्कर मारने की घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तो बाइक नंबर स्पष्ट नहीं था। अब पुलिस उस पूरी सड़क पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed