{"_id":"6a322772b8f665f7330a3dc4","slug":"kanpur-cyber-awareness-camp-at-cisf-line-dcp-warns-that-criminals-committing-fraud-by-posing-as-officials-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: CISF लाइन में साइबर जागरूकता शिविर, डीसीपी बोले- फर्जी अधिकारी बन ठगी कर रहे अपराधी, दिए सुरक्षा टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: CISF लाइन में साइबर जागरूकता शिविर, डीसीपी बोले- फर्जी अधिकारी बन ठगी कर रहे अपराधी, दिए सुरक्षा टिप्स
Wed, 17 Jun 2026 10:20 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:20 AM IST
सार
Kanpur News: पनकी सीआईएसएफ लाइन में आयोजित शिविर में डीसीपी एमएम कासिम अबीदी ने साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल्स के प्रति जवानों को जागरूक किया।
विज्ञापन
जानकारी देते एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में साइबर ठग कभी सेना के वरिष्ठ अधिकारी बनकर और प्रलोभन देकर निशाना बना रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। यह बातें पनकी स्थित सीआईएसएफ लाइन में आयोजित साइबर अपराध जागरूकता शिविर में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एमएम कासिम अबीदी ने कही।
विज्ञापन
इस दौरान साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय भी बताए गए। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अनुपम त्रिपाठी, पनकी परियोजना के महा प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चेयरमैन आशुतोष बाजपेई आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
साइबर अपराध से बचाव
- किसी से ओटीपी, बैंकिंग विवरण व पासवर्ड साझा न करें।
- डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और धमकियों से सतर्क रहें।
- संदिग्ध लिंक और फर्जी निवेश योजनाओं से बचें
- साइबर अपराध होने पर 1930 पर शिकायत करें।
- राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।