{"_id":"666efd745d0be46b9409e459","slug":"kanpur-crooks-duped-people-of-rs-4-35-lakh-through-telegram-app-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: टेलीग्राम एप के जरिए शातिरों ने ठग लिए 4.35 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: टेलीग्राम एप के जरिए शातिरों ने ठग लिए 4.35 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 16 Jun 2024 08:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Jun 2024 08:30 PM IST
सार
टेलीग्राम एप के माध्यम से कमाई का लालच देकर दो लोगों से 4.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कानपुर में शातिरों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से कमाई का लालच देकर युवक के पिता और युवती से अलग-अलग बार में 4.35 लाख रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने गुजैनी व बर्रा थाने में साइबर फ्राड की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा आठ निवासी काजल सिंह मेडिकल कर्मी हैं। काजल ने बताया कि उनके टेलीग्राम अकाउंट पर विज्ञापन देखने के बदले पैसे कमाने का मैसेज आया।
विज्ञापन
शुरू में एक विज्ञापन देखने के बदले 10 रुपये दिए गए। बाद में उनसे इसमें पैसे निवेश करने को कहा गया। इस बीच शातिरों ने उनके खाते से 1.62 लाख रुपये उड़ा दिए। वहीं, आदर्शनगर निवासी अक्षय अवस्थी के मुताबिक शातिरों ने 13 जून को टेलीग्राम एप के माध्यम से उनके पिता शैलेन्द्र कुमार के बैंक खाते से 2.73 लाख रुपये ठगे हैं। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन