फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime: Teacher brutally beats innocent girl, video goes viral

Kanpur Crime: शिक्षिका ने मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 15 Sep 2022 10:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Sep 2022 10:47 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बच्ची की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Kanpur Crime: Teacher brutally beats innocent girl, video goes viral
शिक्षिका ने मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता के द्विवेदी नगर में मामूली बात पर शिक्षिका ने मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजन जब इसकी शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने उनके साथ अभद्रता करते हुए स्कूल से बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।





मामले में परिजनों ने शिक्षिका और प्रधानाचार्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। द्विवेदी नगर निवासी प्राइवेट कर्मी साजन कुमार की बेटी पास में स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में चौथी की छात्रा है। पिता ने बताया कि मंगलवार दोपहर छुट्टी के बाद जब बेटी घर पहुंची तो उसके आंख, सिर और पीठ में काफी चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पूछताछ पर उसने क्लास टीचर द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मासूम को लेकर स्कूल पहुंचे। आरोप है कि वहां स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिक्षिका को डांटने के बजाय उनके साथ ही अभद्रता करते हुए स्कूल के बाहर निकाल दिया। पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बच्ची की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed