फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Crime News: Fraud of 7.19 lakh from hardware trader

कानपुर: खुद को पुलिस बता हार्डवेयर कारोबारी के 7.19 लाख ले उड़े

Sat, 04 Sep 2021 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Sep 2021 07:56 PM IST
सार

ठगी का पता चलने पर शंभूनाथ ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची फीलखाना और मूलगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। एसीपी अशोक कुमार सिंह की फटकार के बाद मूलगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
kanpur Crime News: Fraud of 7.19 lakh from hardware trader
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के मनीराम बगिया में खुद को पुलिस अफसर बता शातिरों ने चेकिंग के बहाने पटना निवासी हार्डवेयर कारोबारी शंभू नाथ तिवारी के बैग से 7.19 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि वह ट्रेन से शनिवार सुबह करीब चार बजे कानपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


सुबह दस बजे वह मनीराम बगिया में खरीदारी करने आए थे। वह पैदल जा रहे थे तभी दो युवकों ने खुद को पुलिस अफसर बताते हुए मास्क न पहनने पर उन्हें रोक लिया। फिर बैग में तमंचा होने की बात कह तलाशी लेने लगे। इस बीच उनका एक और साथी बाइक से वहां आ पहुंचा।
विज्ञापन


तलाशी के बहाने 7.19 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चलने पर शंभूनाथ ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची फीलखाना और मूलगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। एसीपी अशोक कुमार सिंह की फटकार के बाद मूलगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मिले कैमरे
भरे बाजार हुई टप्पेबाजी की पड़ताल करने पहुंची पुलिस ने बाजार में लगे कैमरे चेक किए तो ज्यादातर खराब निकले। कुछ दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे लगाए थे जिनकी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। मेस्टन रोड मार्केट और शहर की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मनीराम बगिया में कैमरे न होने से पुलिस को पड़ताल करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed