{"_id":"62dcd0d9b21da118696215fd","slug":"kanpur-crashed-the-website-three-times-and-blew-40-crores-in-eight-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तीन बार वेबसाइट क्रैश कर आठ माह में उड़ाए 40 करोड़, जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तीन बार वेबसाइट क्रैश कर आठ माह में उड़ाए 40 करोड़, जांच में हुआ खुलासा
Sun, 24 Jul 2022 10:27 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:27 AM IST
सार
कानपुर में वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खाते सीज करवा दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमोडिटी एक्सचेंज की वेबसाइट के जरिये निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने आठ महीने के भीतर करीब 40 करोड़ रुपये पार किए। उन्होंने तीन बार वेबसाइट क्रैश की। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खाते सीज करवा दिए हैं। खातों का विवरण खंगाला जा रहा है।
बीते सोमवार को क्राइम ब्रांच ने आगरा निवासी विकास, नितिन, विक्रम व राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरोह कमोडिटी एक्सचेंज की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से निवेश कराते थे। कुछ समय तक छोटी-छोटी रकम वापस करते थे। ग्राहकों को भरोसा होने पर जब ग्राहक बड़ी रकम लगाते थे, तो वेबसाइट क्रैश कराते थे। रकम इन आरोपियों के खातों में ट्रांसफर होती थी। जांच में पता चला कि पिछले साल अक्तूबर से इस साल मई तक तीन बार वेबसाइट क्रैश कराई। आरोपी ग्राहकों को सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर 10-20 हजार रुपये की भी ठगी करते थे।