{"_id":"6ac131c6b12644b3cb0249ce","slug":"kanpur-couple-beaten-with-sticks-by-elder-brother-in-law-and-his-wife-over-dishwashing-water-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बर्तन धोने के पानी को लेकर जेठ-जेठानी ने दंपती को डंडे से पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बर्तन धोने के पानी को लेकर जेठ-जेठानी ने दंपती को डंडे से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 03 Oct 2026 10:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में बर्तन धोने के पानी को लेकर जेठ-जेठानी ने दंपती को पीट दिया। घटना घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रमनविहार निवासी किशन गुप्ता अपनी पत्नी भावना के साथ रहते हैं। उसी मकान में जेठ विपिन और उसकी पत्नी सपना भी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भावना के मुताबिक बुधवार रात घरेलू कलह के बाद विपिन और उसकी पत्नी सपना ने किशन को डंडे से पीटा। भावना पहुंचीं तो उन्हें भी पीटा। मकान खाली करने का दबाव बनाया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन