फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Countryside: Youth killed by beating head near police post

कानपुर देहात: पुलिस चौकी के पास युवक की सिर कूचकर हत्या, दो सौ मीटर दूर पड़ा मिला रक्तरंजित शव

Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Countryside: Youth killed by beating head near police post
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
कानपुर देहात के सिकंदरा में कानपुर इटावा हाईवे किनारे स्थित रसधान चौकी से दो सौ मीटर दूर एक युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह रक्तरंजित शव पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। एएसपी, सीओ व इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


सिकंदरा थाना की रसधान चौकी के पास हाईवे की कानपुर जाने वाली लेन के किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर में किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए थे। इससे सिर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह काले रंग का पैंट, सिलेटी रंग का इनर, पीले जूते व सिलेटी रंग के मोजे पहने था।
विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन से लाकर युवक की हत्या की गई है इसके बाद हत्यारे वाहन लेकर फरार हो गए हैं। घटनास्थल के पास ही सीएनजी पेट्रोल पंप है। इससे वहां रात में भी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। फिर भी किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सूचना पर पहुंचे एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ आशापाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्र ने मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शव के पास ही लोहे की एक छोटी रॉड पड़ी मिली। हालांकि उसमें खून नहीं लगा था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कई घंटे तक लोगों को रोक कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए पर कुछ पता नहीं चल सका। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed