फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur countryside: 17 new power substations to be built with 56 crores, proposal sent

कानपुर देहात : 56 करोड़ से बनेंगे 17 नए बिजली उपकेंद्र, भेजा प्रस्ताव

Mon, 25 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur countryside: 17 new power substations to be built with 56 crores, proposal sent
कानपुर देहात। जिले के पुराने उपकेंद्रों का लोड विभाजन करने और बढ़े उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 17 नए उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव है। पूर्व में चार उपकेंद्र का प्रस्ताव था, लेकिन अब 13 और नए उपकेंद्र शामिल कर लिए गए हैं। यह उपकेंद्र करीब 56 करोड़ की लागत से तैयार होंगे। नए उपकेंद्र बनने के बाद करीब डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 47 विद्युत उपकेेंद्र हैं। इधर लगातार उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर तीन लाख के पास चली गई है। पूर्व में रनियां खंड में ज्योतिष, पुखरायां खंड में कसोलर, झींझक खंड में सुनासी व सखरेज में नए उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव किया गया था।
विज्ञापन

हालांकि नई योजना आने पर अब फिर से इन उपकेंद्रों और 13 और नए स्थानों पर उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव है। रनियां खंड में ज्योतिष के अलावा रनियां व रायपुर औद्योगिक, गलुवापुर, यूपीएसआइडीसी, जरसेन व कुंभी में उपकेंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झींझक खंड में सुनासी व सखरेज के अलावा जलिहापुर, पोवा व मरहना और पुखरायां खंड में कसोलर के अलावा देवराहट, न्यू यूपीएसआईडीसी, मलासा व दमनपुर में उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव है। यह सभी उपकेंद्र भारत सरकारी की रिवैम्प योजना के तहत बनाए जाने हैं। संवाद

केंद्र सरकार की रिवैम्प योजना से जिले में 17 नए उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव है। केंद्र सरकार की ओर से बजट मिलने पर उपकेंद्रों के लिए काम शुरू करा दिया जाएगा। नए रायपुर व रनियां औद्योगिक उपकेेंद्र के लिए विसायकपुर व गजनेर रोड पर भूमि की तलाश की जा रही है। - एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed