फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Coronavirus Death: coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 20 मौतें, 1992 नए संक्रमित मिले, ऑक्सीजन-बेड न मिलने पर जा रही जान

Fri, 30 Apr 2021 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Apr 2021 11:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना महामारी अपना कहर बरपा रही है। हर रोज हो रही मौतों को रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। न ऑक्सीजन की व्यवस्था है न अस्पतालों में बेड की। लोग सड़कों पर अपनी जान गवां रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Coronavirus Death: coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update
अंतिम संस्कार की लगी लाइन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शुक्रवार को कोरोना से 20 और रोगियों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में 24 घंटे में पहले छह मौतें दर्शाईं, बाद में इसे संशोधित करते हुए 20 किया। वहीं कोरोना के 1992 नए मरीज मिले, जबकि इससे ज्यादा 2034 मरीज अस्पतालों और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए।
विज्ञापन


शहर में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 18738 हो गई है। कोरोना से अब तक 1166 लोग मर चुके हैं। कोरोना संक्रमित सात रोगियों की मौत हैलट में, छह मरीजों की मौत नारायणा हॉस्पिटल में, तीन की जेएल रोहतगी चिकित्सालय में, एक-एक एक मरीज की मौत रीजेंसी, रामा, द्विवेदी हॉस्पिटल, कांशीराम चिकित्सालय में हुई। इनमें ज्यादातर रोगी कोमॉर्बिड रहे, लेकिन कोरोना के गंभीर लक्षण सभी रोगियों में थे।
विज्ञापन


निमोनिया होने से सांस तंत्र फेल हो गया। हैलट के कोविड अस्पतालों के वेंटिलेटर भरे हुए हैं। अब तक शहर में 70415 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को 104 मरीजों की विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी की गई। अब तक कुल 50511 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7915 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 2487 की आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिनमें से 631 में संक्रमण का पता चला। 5425 अन्य की आरटीपीसीआर, 3 की ट्रूूनॉट, सीवी नॉट जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed