फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic news, Oxygen

आफत में जान: अस्पतालों में बेड नहीं, घर पर ऑक्सीजन संकट, होम आइसोलेशन वाले मरीजों के तीमारदार परेशान

Wed, 28 Apr 2021 12:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Apr 2021 12:46 PM IST
सार

अस्पताल ले जाना चाहें तो बेड की किल्लत और दूसरी तरफ ऑक्सीजन के लिए लंबी कतारें हैं। इन हालात में होम आइसोलेशन वाले तमाम मरीज के परिजन भटक रहे हैं।
 

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic news, Oxygen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संकट में ऑक्सीजन की तलाश में होम आइसोलेशन वाले मरीजों के तीमारदार दर-दर भटक रहे हैं। मरीजों का ऑक्सीजन लेवल घटते ही परिजनों की धड़कनें तेज हो जा रही हैं। अस्पताल ले जाना चाहें तो बेड की किल्लत और दूसरी तरफ ऑक्सीजन के लिए लंबी कतारें हैं। इन हालात में होम आइसोलेशन वाले तमाम मरीज के परिजन भटक रहे हैं।
विज्ञापन


न ऑक्सीजन मिली, न बेड
कल्याणपुर क्षेत्र की उन्नयन बस्ती के राजेश सिंह कोरोना संक्रमित हैं। एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। सोमवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे चला गया। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक ऑक्सीजन के लिए कई जगह चक्कर काट चुके।  परिजन ना तो ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम कर पा रहे हैं, ना ही शहर के किसी अस्पताल में उनके लिए बेड का। कई बार कोविड कंट्रोल के नंबर मिलाए, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन


12 घंटे बाद मिला बेड
आवास विकास के कमल किशोर अपनी पत्नी को 12 घंटे बाद अस्पताल में भर्ती करा पाए। सुबह से रात तक अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। कमल की पत्नी गीता को तीन दिन पहले बुखार आया था। जांच में कोरोना संक्रमित होने का पता चला। सोमवार को उनकी तबियत बिगड़ गई। किसी तरह उन्हें एंबुलेंस से ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैलट ले गए, लेकिन उन्हें बेड नहीं मिला। वो शहर के कई निजी अस्पतालों के भी चक्कर काटते रहे, लेकिन कही बेड नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने जानने वालों से गुहार लगाई तो उन्हें रात 11 बजे काकादेव स्थित एक अस्पताल में बेड मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed