{"_id":"608908808ebc3ecffe4fbb37","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-in-up-news-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणवायु की किल्लत: आफत में पड़ी 36 मरीजों की जान, तो एसीपी ने भिजवाई ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राणवायु की किल्लत: आफत में पड़ी 36 मरीजों की जान, तो एसीपी ने भिजवाई ऑक्सीजन
Wed, 28 Apr 2021 12:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:34 PM IST
सार
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कानपुर देहात से हर दिन वहां ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। वर्तमान में 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार सुबह एजेंसी ने ऑक्सीजन देने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में पनेसिया कोविड अस्पताल में मंगलवार को 36 मरीजों की जान आफत में पड़ गई। यहां कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बैकअप होने की जानकारी पर एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने दो सिलिंडर अस्पताल पहुंचाए। इससे काफी मदद मिली। रात करीब साढ़े नौ बजे ऑक्सीजन आने पर आपूर्ति सुचारु हो सकी।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कानपुर देहात से हर दिन वहां ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। वर्तमान में 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार सुबह एजेंसी ने ऑक्सीजन देने में असमर्थता जाहिर की। प्रशासन से संपर्क करने पर बताया गया कि पनकी स्थित एजेंसी पर ऑक्सीजन प्लांट से उपलब्ध हो जाएगी।
काफी देर तक वहां जद्दोजहद के बाद वहां से सिलिंडर लौटा दिए गए हैं। अस्पताल का ड्राइवर सिलिंडर लेकर बब्बर गैस एजेंसी पहुंचा। कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। देर शाम ऑक्सीजन खत्म होने लगी तो एसीपी कर्नलगंज को सूचना मिली। उन्होंने दो ऑक्सीजन सिलिंडर अस्पताल पहुंचाए, जिससे कुछ राहत हुई। इसके कुछ देर बाद ऑक्सीजन सिलिंडर भरकर अस्पताल पहुंचाए गए।