फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Green park Mega camp

कानपुर: ग्रीनपार्क में लगा मेगा कैंप, वैक्सीनेशन के लिए उमड़े लोग, सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त, पुलिस ने संभाली भीड़

Wed, 26 May 2021 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 May 2021 09:51 PM IST
सार

ग्रीनपार्क मेगा कैंप में पहले दिन सात बूथों पर 900 लोगों को वैक्सीन लगी। मेगा कैंप में कुल 1200 लोगों के वैक्सीन लगनी थीं। वैक्सीन लगवाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Green park Mega camp
ग्रीनपार्क में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ग्रीन पार्क में बुधवार को मेगा कैंप में वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। टीका लगवाने के लिए लोग सोशल डिस्टेंस को भूल गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने डंडे फटकारे तो कई लोग पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। ग्रीन पार्क में टीकाकरण के मेगा कैंप का सुबह नौ बजे सांसद सत्यदेव पचौरी, मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इससे पहले ही यहां पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। इन्हें वहां पर कुर्सियों में बैठाया गया। इसके बाद लाइन लगाकर टीका लगा। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। पहले दिन सात बूथों पर 900 लोगों को वैक्सीन लगी। मेगा कैंप में कुल 1200 लोगों के वैक्सीन लगनी थीं।
विज्ञापन


इसमें से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 1000 और 44 से ऊपर वालों के लिए 200 वैक्सीन की व्यवस्था की गई थी। यहां 18 से 44 आयु वर्ग के 856 और 44 से ऊपर वाले 88 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। यहां लोगों को पानी और फ्रूटी की व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, एनसीसी और पीआरडी जवानों को लगाया गया था। पुलिस ने लाइन लगाकर लोगों का वैक्सीनेशन कराया। गर्मी और काफी देर तक लाइन में लगने से लोग आक्रोशित भी हुए। इस पर पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

44 वर्ष से ऊपर वालों को राहत
ग्रीन पार्क में बूथ नंबर सात में केवल 44 वर्ष के ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यहां बिना रजिस्ट्रेशन वाले व्यक्ति का तत्काल रजिस्ट्रेशन किया गया और पहला टीका लगाया गया।  

रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन के बाद टीकाकरण
18 से 44 आयु वर्ग के जिन लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें ही टीका लगाया गया। वेरिफिकेशन करने बाद टीकाकरण बूथ भेजा जा रहा था। सीधे बूथ पर पहुंचने वालों को नर्सों ने टीका लगाने से इनकार कर दिया। 

बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचने वाले निराश लौटे
कई युवा बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही टीका लगवाने के लिए लाइन में लग गए। रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन काउंटर से उन्हें वापस कर दिया गया। 

रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन में समय लगने से बढ़ी भीड़
वेरिफिकेशन के लिए चार काउंटर लगाए गए थे, लेकिन भीड़ की वजह से वे भी कम पड़ गए। लोग सुबह 8 बजे से लाइन में लगकर 12 बजे तक टीका लगवा पाए। रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन में ज्यादा समय लगने पर भीड़ बढ़ती गई। 

टीकाकरण बातचीत
सोमवार को ग्रीनपार्क का स्लॉट बुक किया था। सुबह 8 बजे से लाइन में लगी हुई हूं। वेरिफिकेशन काउंटर पर बताया गया कि आपका रजिस्ट्रेशन नहीं दिख रहा है। टीका नहीं लग पाएगा। फिर से रजिस्ट्रेशन कराइए। - डॉ. ज्योति गुप्ता, नौबस्ता

दो सप्ताह से स्लॉट बुक करने का प्रयास कर रहा था। जानकारी मिली कि ग्रीन पार्क में मेगा कैंप लग रहा तो मैंने रात में अपना और पत्नी दोनों लोगों का स्लॉट बुक किया। दोनों लोगों के कोविशील्ड की पहली डोज लग गई। - सौरभ सिंह, पनकी

मुझे जानकारी मिली थी कि रजिस्ट्रेशन कहीं का भी हो यहां पर टीका लग जाएगा। सुबह से तीन घंटे लाइन में लगकर जब वेरिफिकेशन कराने पहुंची तो वापस कर दिया गया। बताया गया कि जहां पर स्लॉट है, वहीं टीकाकरण किया जाएगा। - सोना चंदेल, पटकापुर

मैं तीन हफ्ते से स्लॉट बुक करने का प्रयास करा रही थी, कानपुर में कहीं पर खाली स्लॉट नहीं मिल रहा था। यहां बूथ पर अपना आधार कार्ड दिखाया और बिना किसी परेशानी के कोविशील्ड की पहली डोज लग गई। - सुरूपा केसरवानी, गोविंदनगर

मैं सुबह 9 बजे से धूप में लाइन में लगा हूं, दोपहर के 2 बज रहे हैं और मेरा नंबर नहीं आ पाया। यहां पर इतनी अव्यवस्था है कि जिसको कोरोना नहीं होगा उसे भी हो जाएगा। भीड़ देखकर मेरी हिम्मत टूट गई। - दिनेश गुप्ता, शुक्लागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed