{"_id":"60a1459a9c8ef370d1673d6c","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-coronavirus-news-death-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Active Case In Kanpur: थम नहीं रहीं मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा लुढ़क रहा, 152 संक्रमित मिले, 14 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Active Case In Kanpur: थम नहीं रहीं मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा लुढ़क रहा, 152 संक्रमित मिले, 14 की गई जान
Sun, 16 May 2021 09:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 May 2021 09:49 PM IST
सार
अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 757 रोगी कोरोना मुक्त हो गए हैं। कानपुर में अब एक्टिव केस 4173 हैं। कोरोना संक्रमित चार रोगियों की मौत हैलट में हुई है।
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार घट रहा है, लेकिन मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार को सिर्फ 152 नए संक्रमित मिले हैं लेकिन कोरोना के 14 रोगियों की मौत हुई है। इन रोगियों में कुछ कोमॉर्बिड थे और कुछ रोगियों में कोरोना के गंभीर लक्षण थे।
अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 757 रोगी कोरोना मुक्त हो गए हैं। शहर में अब एक्टिव केस 4173 हैं। कोरोना संक्रमित चार रोगियों की मौत हैलट में हुई है। दो रोगी रामा मेडिकल कालेज में मरे हैं। एक कांशीराम अस्पताल, एक चांदनी, एक मेडिहेल्प, एक एसआईएस, दो फार्च्यून और दो की मौत कुलवंती हॉस्पिटल में हुई।
इसके अलावा कोविड अस्पतालों के आईसीयू में रोगी गंभीर हालत में भर्ती हैं। अब तक कुल 1596 कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हुई है। शनिवार को 311 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए थे। इनमें त्रुटिपूर्ण अपडेट होने के कारण जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने 115 केस पोर्टल से हटा लिए हैं। इस तरह 311 में 196 केस ही पॉजिटिव माने गए। नगर में अब तक कुल कोरोना संक्रमित 81 हजार 206 हैं। इनमें 75 हजार 437 ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 10012 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं।