{"_id":"60bd141e52cf6e3f7b52db05","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-coronavirus-kanpur-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: मौतें ही नहीं, संक्रमितों की संख्या भी छिपाई, खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: मौतें ही नहीं, संक्रमितों की संख्या भी छिपाई, खुली पोल
Mon, 07 Jun 2021 10:19 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:19 AM IST
सार
संक्रमित हुए लोगों की संख्या चुपके से बढ़ाई जा रही है। भविष्य में ये आंकड़े किसी एक दिन या तारीख के नाम दर्ज नहीं मिलेंगे। रविवार को राज्य के कोविड पोर्टल पर नौ पुरानी और एक नई मौत मिलाकर 10 मौत अपडेट की गईं।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पाखंड की पोल खुल गई है। संस्थान ने न सिर्फ कोरोना रोगियों की मौतें छिपाईं, बल्कि संक्रमितों की संख्या भी दबा ली है। कोरोना रोगियों की पॉजीटिव रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। इससे तमाम रोगियों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इलाज नहीं मिला और वे मौत के मुंह में समा गए।
रिपोर्ट का पता न चलने से तमाम लोग संक्रमण फैलाते भी रहे। अब छिपाई गईं मौतों की पड़ताल करवाई जा रही है तो रविवार को नौ पुरानी मौतें सामने आईं, जबकि 95 संक्रमित भी मिले हैं। बेतहाशा हुई मौतों कोअब धीरे धीरे कबूला जा रहा है।
संक्रमित हुए लोगों की संख्या चुपके से बढ़ाई जा रही है। भविष्य में ये आंकड़े किसी एक दिन या तारीख के नाम दर्ज नहीं मिलेंगे। रविवार को राज्य के कोविड पोर्टल पर नौ पुरानी और एक नई मौत मिलाकर 10 मौत अपडेट की गईं।
विज्ञापन
एक रोगी की मौत नारायणा अस्पताल में हुई है। इसके साथ ही 95 पुराने संक्रमित और सात नए संक्रमित मिलाकर 102 मामले भी अपडेट किए गए। कई दिनों तक कोरोना की रिपोर्ट न आने पर रोगियों के घरवालों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी की थी।

इस पर डीएम की बैठक में यह मसला उठाया गया और मेडिकल कालेज प्रबंधन से सारा ब्योरा तैयार करने के लिए कहा गया। अब इन संक्रमितों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट की जा रही है, जबकि कोरोना की दूसरी लहर अपने न्यूनतम बिंदु पर जा रही है।
शासन ने संक्रमितों की लिस्ट तलब की
शासन ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज से कुल संक्रमितों की लिस्ट तलब कर ली है। बताया जा रहा है कि दो सौ संक्रमित हैं जिनकी रिपोर्ट अपडेट नहीं है। पहली खेप में 95 की लिस्ट पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है। इसके बाद दूसरे संक्रमितों की लिस्ट अपडेट की जाएगी।
एंटीजन में आरटीपीसीआर दिखा दिया
एंटीजन पॉजीटिव को आरटीपीसीआर की सूची में डाल दिया गया। इससे रिपोर्ट का स्टेटस पोर्टल पर प्रतीक्षारत दिखता रहा। शिकायत पर जांच की गई कि रिपोर्ट इतने दिनों से प्रतीक्षारत क्यों है। इस पर दलील दी जा रही है कि डाटा फीडर क्लर्क के कोरोना संक्रमित होने से व्यवस्था बिगड़ गई।

भूल से यह सूची को पहले अपडेट नहीं कराया जा सका था। पता चलते ही अब अपडेट कराया जा रहा है। - डॉ. नेपाल सिंह, सीएमओ