फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, coronavirus, Black Fungus

मुसीबत: कानपुर में ब्लैक फंगस के तीन और मरीज भर्ती, लक्षण मिलते ही हो जाएं सतर्क

Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
सार

कानपुर में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लक्षण पता चलते ही सतर्क हो जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, coronavirus, Black Fungus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शारदा नगर स्थित फार्च्यून अस्पताल में ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के तीन और मरीज भर्ती हुए हैं। इस अस्पताल में ब्लैक फंगस के 8 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत चिंताजनक है। यहां 4 दिन पहले ब्लैक फंगस के 5 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन


इसके बाद औरैया से एक मरीज आया। शनिवार को अयोध्या निवासी 57 वर्षीय पुरुष को भर्ती किया गया। रविवार को ग्वालियर निवासी 68 वर्षीय पुरुष को भर्ती कराया गया। यह मरीज इससे पहले एक अन्य निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था।
विज्ञापन


फार्च्यून हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. मनीष वर्मा ने बताया कि आठ मरीजों में से बिरहाना रोड निवासी मरीज की हालत चिंताजनक है। उनकी आंख बचाने की कोशिश की जा रही है। सभी मरीजों को नियमित रूप से एंटी फंगल इंजेक्शन सहित अन्य दवाएं दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती लक्षण - माथे में दर्द, नाक बार-बार बंद होना, सिर में भारीपन।
संक्रमण बढ़ने पर - आंखों में लाली, सूजन, आंखों का मूवमेंट बंद होना।
संक्रमण बहुत बढ़ने पर - दिमाग में संक्रमण होने से हालत ज्यादा खराब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed