फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: convocation ceremony of IIT, students who have got both doses of vaccine will get admission

कानपुर: आईआईटी के दीक्षांत समारोह में वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले छात्रों को ही मिलेगा प्रवेश

Fri, 17 Dec 2021 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: convocation ceremony of IIT, students who have got both doses of vaccine will get admission
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में उन मेधावियों को ही पदक मिलेंगे, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। एक डोज लगवाने वाले छात्रों को ऑडिटोरियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही मेधावियों को 24 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी लानी होगी। 
विज्ञापन


आईआईटी का दीक्षांत समारोह 28 दिसंबर को है। इसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। मोदी पांच मुख्य लोगों को सम्मानित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री आईआईटी के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोविड गाइडलाइन को देखते हुए नए दिशा-निर्देश संस्थान ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


पदक पाने वाले छात्रों के साथ उनके अभिभावक उपस्थित नहीं रहेंगे। कोविड नियमों के चलते उनको ऑडिटोरियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड भी लागू कर दिया गया है। छात्रों को नेहरू स्टाइल क्रीम सदरी और सफेद रंग का कुर्ता पायजामा, छात्राओं को कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा या क्रीम रंग की साड़ी पहननी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed