फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Conversion Case, Tricked to adopt Christianity, conversion will cure diseases, report filed

Kanpur Conversion Case: ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगलाया, कहा- धर्मांतरण से बीमारियां होंगी दूर, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 10:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Mar 2023 10:26 PM IST
सार

रावतपुर की थारू बस्ती में आयोजित धार्मिक सभा का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगलाया गया था। इसमें धर्मांतरण से बीमारियां दूर होने का प्रलोभन दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Kanpur Conversion Case, Tricked to adopt Christianity, conversion will cure diseases, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में रावतपुर स्थित थारू बस्ती में ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगलाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें धर्मांतरण से गंभीर बीमारियां दूर होने का प्रलोभन दिया जा रहा है। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को रावतपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश की जा रही है। बीते 14 मार्च को सोशल मीडिया पर बस्ती का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक पादरी लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे गिना रहा है। बस्ती के लोगों को बताया गया कि अगर उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया, तो उन्हें जानलेवा बीमारियां नहीं होंगी।
विज्ञापन

वीडियो को पुलिस के आलाधिकारियों ने संज्ञान लिया। जांच में पता चला वीडियो रावतपुर की थारू बस्ती का था, जहां पंजाब से आए एक पादरी ने स्थानीय लोगों की मदद से धार्मिक सभा आयोजित की। देर रात सभा का आयोजन हुआ और लोगों को धर्मांतरण के बरगलाने का काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से भी जुड़ रहे हैं तार
मामले की जांच हल्का इंचार्ज विकास कुमार गुप्ता को सौंपी गई थी। उनकी जांच में पता चला कि बस्ती के नीरज का लिवर और किडनी शराब पीने से एक साल पहले खराब हो चुका है। डॉक्टरी इलाज में कोई लाभ न मिलने पर धार्मिक सभा में विशेष धर्म की पूजा रखी गई थी। धर्मांतरण कराने वालों के तार पंजाब से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं।

ईसाई धर्म मानते, तो यह दिन न देखने पड़ते
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पंजाब से आए शख्स ने लोगों को बताया था कि अगर उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया होता, तो उन्हें बुरे दिन नहीं देखने पड़ते। विशेष धर्म की पूजा करने पर सभी दुख और दरिद्रता दूर होने का प्रलोभन दिया गया था।

रावतपुर थाने में हल्का इंचार्ज की तहरीर पर धर्मांतरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर, कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed