{"_id":"635243be7d78c008d6446d85","slug":"kanpur-controversy-among-women-leaders-in-bjp-regional-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में महिला नेता भिड़ीं, वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में महिला नेता भिड़ीं, वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा मामला
Fri, 21 Oct 2022 12:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बैठी महिला नेता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के नौबस्ता में भाजपा की दो महिला नेता होर्डिंग को लेकर भिड़ गईं और मारपीट हुई। कार्यालय में बैठक थी। नेताओं ने यहां बैनर लगवाए थे। एक नेता ने दूसरे के बैनर हटवा दिए। इसी से झगड़े की शुरुआत हुई। झगड़ा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और श्यामनगर महिला मंडल अध्यक्ष के बीच हुआ है।
विज्ञापन
महिला मंडल अध्यक्ष ने दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। बाद में आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे। यह मामला वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गया है।
विज्ञापन