फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Construction of Anwarganj Mandhana elevated track is underway Mandhana will become a terminal station

कानपुर: अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक निर्माण, मंधना बनेगा टर्मिनल स्टेशन, प्लेटफॉर्म चौड़े करने का कार्य शुरू

Wed, 07 Oct 2026 12:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 07 Oct 2026 12:47 PM IST
सार

Kanpur News: अनवरगंज से मंधना के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण कार्य को देखते हुए मंधना स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एलिवेटेड ट्रैक का काम इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Construction of Anwarganj Mandhana elevated track is underway Mandhana will become a terminal station
प्लेटफॉर्म चौड़े करने का निर्माण कार्य शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अनवरगंज से मंधना के बीच बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान फर्रुखाबाद रेल मार्ग की ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाने के लिए मंधना रेलवे स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के दौरान अनवरगंज से मंधना के बीच मुख्य रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने योजना बनाई है कि फर्रुखाबाद की ओर से आने वाली सभी यात्री व एक्सप्रेस ट्रेनें अनवरगंज या सेंट्रल जाने के बजाय मंधना स्टेशन तक ही आएंगी और वहीं से वापस लौटेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos





स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य
मंधना को टर्मिनल स्टेशन बनाने के लिए रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। यात्रियों की संभावित भीड़ और ट्रेनों के ठहराव को देखते हुए मंधना स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ मौजूद प्लेटफॉर्मों को पक्का किया जा रहा है। प्लेटफॉर्मों की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है, ताकि यात्रियों को आवगमन और बोर्डिंग में किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed