फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Constable suspended after investigation in bike theft case

Kanpur: सिपाही ने चोरी करवाई बाइक, जांच के बाद निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश

Mon, 26 Jun 2023 01:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jun 2023 01:28 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में सिपाही की मिलीभगत से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। जांच में दोषी पाए जाने पर सिपाही बृजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Constable suspended after investigation in bike theft case
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में विवादों में घिरी कल्याणपुर पुलिस ने एक और कारनामा कर दिखाया। एक पीड़ित का आरोप है कि सिपाही ने ही चोर के साथ मिलीभगत कर बाइक चोरी करा दी। दबाव बना तो केस दर्ज कर चंद घंटों में बाइक बरामद भी करा दी। मामले ने तूल पकड़ा तो डीसीपी पश्चिम ने एसीपी कल्याणपुर से जांच कराई और दोषी पाए जाने पर सिपाही बृजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से चौबेपुर के बिकरू निवासी शिवम कुशवाहा मसवानपुर में किराये पर रहकर हलवाई का काम करता है। शिवम ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक से कल्याणपुर की ओर जा रहा था। मसवानपुर चौराहे पर एक व्यक्ति लिफ्ट लेकर पनकी रोड चौकी तक गया। वहां व्यक्ति ने चौकी में बैठे सिपाही बृजेंद्र सिंह से कुछ देर बात की और उसे भी बातों में उलझाए रखा। इसके बाद अचानक युवक वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद सिपाही भी फोन पर बात करते हुए चला गया।

विज्ञापन

शिवम का कहना है कि जब वह चौकी से बाहर आया तो बाइक गायब थी। चौकी इंचार्ज से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थाने पहुंचने पर उसने जब सिपाही पर ही मिलीभगत का आरोप लगाया तो पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही देर रात उसकी बाइक भी बरामद कर दी। हालांकि चोर का पता नहीं चला। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय को जांच सौंप दी। जांच में सिपाही की भूमिका पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया। एडीसीपी पश्चिम लाखन यादव ने बताया सिपाही बृजेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बाइक चोरी के दर्ज केस में भी उसकी भूमिका को स्पष्ट कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed