फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Congress takes to streets in protest against online shopping holds march in Meston Road and Shivala

कानपुर: ऑनलाइन खरीदारी के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मेस्टन रोड और शिवाला में निकाली पदयात्रा

Fri, 30 Oct 2026 01:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 30 Oct 2026 01:59 PM IST
सार

Kanpur News: ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन और उससे स्थानीय खुदरा दुकानदारों को हो रहे नुकसान के विरोध में महानगर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेस्टन रोड, शिवाला और टोपी बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में पैदल पदयात्रा निकाली।

विज्ञापन
Kanpur Congress takes to streets in protest against online shopping holds march in Meston Road and Shivala
ऑनलाइन खरीदारी के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में त्योहारों के दौरान ऑनलाइन खरीदारी से स्थानीय खुदरा कारोबार पर पड़ रहे असर को लेकर महानगर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को बाजारों में पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मेस्टन रोड, शिवाला और टोपी बाजार समेत प्रमुख बाजारों में पहुंचे। दुकानदारों के समर्थन में आवाज उठाई।

विज्ञापन



विज्ञापन



पवन गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने से छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शहरवासियों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की। पदयात्रा में राकेश साहू, राजकिशोर वर्मा, पदम मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, विनय पांडे, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कन्नौजिया आदि पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed