फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur cold tamprature below 11 degrees

ठंड के आगोश में कानपुर, 11 डिग्री से नीचे गिरा पारा

Sat, 12 Nov 2016 01:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur cold tamprature below 11 degrees
डेमो
हवाओं के दिशा बदलने और वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से कानपुर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज और सर्द हो गया। नीचे का पारा लुढ़ककर 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। गुरुवार को यह पारा 12 डिग्री सेल्सियस पर था। पिछले कई सालों में न्यूनतम पारा इन दिनों इतना नीचे नहीं गया। 
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम की जगह शुक्रवार को दक्षिण से हवाएं चलने लगीं। इसका असर वातावरण पर पड़ा और पारा धड़ाम हो गया। अधिकतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वातावरण में सुबह की नमी 93 फीसदी और दोपहर की नमी 44 फीसदी रही है। नमी ही सर्दी बढ़ाती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि अब रात को कोहरा होने लगेगा। सुबह भी धुंध रहेगी। शनिवार को पारा और नीचे जा सकता है। हवाओं का रुख फिर बदलेगा। दक्षिण की जगह उत्तर-पश्चिम की हवाएं चलेंगी। ये हवाएं उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों से होकर आती हैं। यही हवाएंमैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ती हैं। ऐसे ही हालात रहे तो नवंबर के अंतिम सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ने लगेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed