फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CM mass wedding held in Shivrajpur 203 couples tied the knot while guests enjoyed a delicious feast

कानपुर: शिवराजपुर में CM सामूहिक विवाह, 203 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मेहमानों ने उठाया लजीज खाने का लुत्फ

Tue, 27 Oct 2026 01:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 27 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर स्थित बेरी इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन  के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में चौबेपुर, ककवन, शिवराजपुर और बिल्हौर ब्लॉक के कुल 203 वर-वधू परिणय सूत्र में बंधने पहुंचे।

विज्ञापन
Kanpur CM mass wedding held in Shivrajpur 203 couples tied the knot while guests enjoyed a delicious feast
शिवराजपुर के बेरी कॉलेज मैदान में सामूहिक विवाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के शिवराजपुर स्थित बेरी इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस वृहद वैवाहिक कार्यक्रम में चौबेपुर, ककवन, शिवराजपुर और बिल्हौर विकास खंड से आए 203 वर और वधुओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन के नए सफर की शुरुआत की।

विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज निर्धारित समय पर वैदिक रीति-रिवाजों और मांगलिक गीतों के साथ हुआ। सामूहिक विवाह मंडप में 203 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने के लिए पांडाल में भव्य व्यवस्थाएं की गई थीं। समारोह में पहुंचे परिजनों, रिश्तेदारों और बरातियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग ढोल और डीजे की धुनों पर जमकर थिरके और नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। आयोजन स्थल पर स्वादिष्ट व लजीज व्यंजनों का प्रबंध किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos





अफसरों ने दी शुभकामनाएं
समारोह के दौरान जिला स्तरीय और तहसील स्तरीय कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने वर-वधू को शासन की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, उपहार सामग्री और प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह योजना के सुगम संचालन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed