फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: CM gave order to prepare Chacha Nehru Hospital in 15 days, IIT will investigate today

कानपुर: सीएम ने दिया था 15 दिनों में चाचा नेहरू अस्पताल को तैयार करने का आदेश, आज आईआईटी करेगा जांच

Fri, 28 May 2021 12:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 May 2021 12:07 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने कानपुर आए सीएम योगी ने चाचा नेहरू अस्पताल अस्पताल को 15 दिनों में तैयार करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को आईआईटी कानपुर की टीम भवन की मजबूती की जांच करेगी।

विज्ञापन
Kanpur: CM gave order to prepare Chacha Nehru Hospital in 15 days, IIT will investigate today
चाचा नेहरू अस्पताल की तैयारियों का निरीक्षण करतीं महापौर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईआईटी के विशेषज्ञ 28 मई को चाचा नेहरू अस्पताल भवन की मजबूती की जांच करेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर इस अस्पताल को दोबारा चालू करने के फैसले पर मुहर लगेगी। 29 मई को जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक बुलाई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि आईआईटी सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञ दोपहर में अस्पताल भवन की मजबूती की जांच करेंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी के अनुसार शुरुआत में इस अस्पताल में 50 बेड उपलब्ध होंगे। इनमें 20 आईसीयू और 30 ऑक्सीजन युक्त बेड होंगे। इनके लिए कौन-कौन से उपकरणों, डॉक्टरों, पैरामेडिकल सहित अन्य कर्मचारियों की जरूरत है, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


चाचा नेहरू अस्पताल से सामान हटेगा
चाचा नेहरू अस्पताल को कोरोना की तीसरी लहर की आशंका में फिर से चालू करने की तैयारियां की जा रही हैं। इस अस्पताल के तीन वार्डों में नगर निगम का पंचशाला संबंधी रिकॉर्ड, पुरानी सोडियम लाइटें आदि भरी हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने अपर नगर आयुक्त प्रथम भानु प्रताप सिंह के साथ निरीक्षण वार्डों को खाली कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपर नगर आयुक्त प्रथम ने नगर निगम के श्री रतन शुक्ला इंटर कॉलेज परम पुरवा और चाचा नेहरू इंटर कॉलेज गोविंद नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चाचा नेहरू अस्पताल में रखा सामान श्री रतन शुक्ला इंटर कॉलेज के खाली पड़े कमरों में शिफ्ट किया जाएगा। निरीक्षण में जोन-5 के प्रभारी स्वर्ण सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, रविश विभाग के इंचार्ज रफजुल रहमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed