{"_id":"61b31abe57dcf111963d2cf1","slug":"kanpur-close-monitoring-of-those-coming-from-omicron-affected-countries-sampling-of-all-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आने वालों की बारीकी से मॉनीटरिंग, सभी यात्रियों की होगी सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आने वालों की बारीकी से मॉनीटरिंग, सभी यात्रियों की होगी सैंपलिंग
Fri, 10 Dec 2021 02:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:49 PM IST
सार
ओमिक्रॉन के मद्देनजर विदेश से आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की जाए। उनके घरों में आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) भेजकर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से घूम कर आने वालों का सिलसिला जारी है। ओमिक्रॉन से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी विशेषज्ञों के पास नहीं है। इससे विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग में ओमिक्रॉन को लेकर असमंजस की स्थिति है।
स्वास्थ्य विभाग ने आरआरटी टीमों को सक्रिय करने के साथ ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आने वालों की बारीकी सी मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि ओमिक्रॉन के संबंध में अभी तक जो स्थिति देखी गई है, उसमें यह कमजोर किस्म का वायरस है। डेल्टा की तरह नहीं है। लेकिन वायरस में म्यूटेशन का खतरा भी रहता है। इस संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता। इससे एहतियात बरतना जरूरी है। सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
डेंगू के दो पॉजिटिव, जीका, कोरोना एक भी नहीं
डेंगू के दो नए रोगी और मिले हैं। ये रोगी टिकरा और रौतेपुर के हैं। नगर में डेंगू के 13 एक्टिव केस हैं। वहीं गुरुवार को कोरोना और जीका का कोई संक्रमित नहीं मिला है। नगर में अब तक डेंगू के 673 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में लार्वासाइडल का छिड़काव कराया जा रहा है। जीका के कुल संक्रमित 142 हैं, जिनमें 140 निगेटिव हो गए। एक्टिव केस में दो गर्भवती महिलाएं हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 3530 लोगों की सैंपलिंग की है।