फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Class 12 girl student missing from outside school, kidnapping report filed

Kanpur: 12वीं की छात्रा स्कूल के बाहर से लापता, गेट पर छोड़कर लौटा था भाई, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Jul 2023 08:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Class 12 girl student missing from outside school, kidnapping report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र में घर से स्कूल गई 12वीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। छात्रा को छोड़ने के लिए उसका भाई स्कूल गया था, लेकिन कुछ ही देर में स्कूल से परिजनों के पास छात्रा के न आने की खबर आई। परिजन स्कूल पहुंचे तो पता चला कि वह दो दिन से स्कूल नहीं आई। माता-पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने उनसे एक प्रार्थनापत्र पर जबरदस्ती अंगूठा लगवा लिया।

विज्ञापन


हालांकि परिजनों ने एक युवक के खिलाफ अपहरण में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा विश्व बैंक कच्ची बस्ती में रहने वाले साजन नारंग ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी 17 वर्षीय बेटी सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए भाई के साथ गई थी। भाई ने स्कूल के गेट पर उसे छोड़ा और लौट आया। सुबह करीब 10 बजे स्कूल से फोन आया कि आपकी बेटी स्कूल नहीं पहुंची है। माता-पिता तुरंत स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन

पिता ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने पहले तो बेटी के दोपहर एक बजे तक आ जाने की बात कही। साथ ही एक प्रार्थनापत्र पर अंगूठा लगवा लिया गया। मंगलवार शाम तक जब बेटी नहीं आई तो साजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बस्ती के ही एक युवक रामजी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। हालांकि परिजन लगातार स्कूल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग कर रहे हैं। चाचा जयहिंद नागर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाए। वहीं, थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।

दो दिन से स्कूल नहीं आई छात्रा
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक की जांच से पता चला है कि पीड़ित की बेटी दो दिन से स्कूल नहीं गई। स्कूल प्रिंसिपल से पूछताछ में पता चला है कि जो विद्यार्थी लगातार दो दिन स्कूल नहीं आते हैं, उनके घर फोन कर कारण पूछा जाता है। इसीलिए छात्रा के पिता को फोन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed