फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Claimed victory on social media without becoming a candidate, strange act of young leader

UP election 2022: बिना प्रत्याशी बने ही सोशल मीडिया पर कर दिया जीत का दावा, युवा नेता की अजीबाेगरीब हरकत

Tue, 25 Jan 2022 04:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jan 2022 04:30 PM IST
सार

गोविंदनगर विधानसभा से एक बड़े सियासी दल से टिकट की दावेदारी कर रहे एक युवा नेता ने प्रत्याशी बने बिना ही सोशल मीडिया पर अपनी जीत का दावा कर दिया है।ये युवा नेता काफी समय से इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ माह से उनकी तैयारी ठंडे बस्ते में थी। अब अचानक ही वह अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Claimed victory on social media without becoming a candidate, strange act of young leader
गोविंदनगर सीट से टिकट पाने के लिए युवा नेता ने चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा से एक बड़े सियासी दल से टिकट की दावेदारी कर रहे एक युवा नेता ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत पक्की होने का दावा करते हुए मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन


पार्टी में इस सीट पर एक महिला समेत कई दावेदारों के बीच खींचतान चल रही है। आलाकमान असमंजस में है कि जिला स्तर का संगठन संभालने वाले नेता को प्रत्याशी बनाया जाए या फिर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी पर भरोसा किया जाए।
विज्ञापन


पार्टी की एक इकाई के फेसबुक पेज पर एक समाचारपत्र में प्रकाशित की खबर पोस्ट करते हुए वर्तमान विधायक को टक्कर देने वाले धुरंधरों की तस्वीर भी पोस्ट की गई है। इसमें अपनी ही पार्टी के दो दावेदारों की फोटो छोटी और उनकी (युवा नेता) की फोटो काफी बड़ी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटिंग शेयर होते ही बड़ी तस्वीर वाले युवा नेता के समर्थकों ने उनकी जीत के दावे भी शुरू कर दिए। कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने यह लिखकर चुटकी ली कि जहां एक तरफ प्रत्याशी और पार्टियां चुनाव में जीत के लिए प्रचार में जुटी हैं, वहीं इस पार्टी में टिकट को लेकर घमासान ही नहीं थम रहा है।


बताते चलें कि बड़ी तस्वीर वाले युवा नेता काफी समय से इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ माह से उनकी तैयारी ठंडे बस्ते में थी। अब अचानक ही वह अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed