फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: City's air quality deteriorates on first day of Diwali, with air pollution levels quadrupling

Kanpur: दिवाली के पहले ही शहर की हवा खराब, वायु प्रदूषण का स्तर चार गुना तक पहुंचा

Sat, 18 Oct 2025 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Oct 2025 11:19 PM IST
सार

कानपुर में वायु प्रदूषण का स्तर चार गुना तक पहुंच गया है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने मेट्रो को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Kanpur: City's air quality deteriorates on first day of Diwali, with air pollution levels quadrupling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपोत्सव की शुरुआत के पहले ही दिन शहर की हवा की हालत खराब हो गई। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य की तुलना में शनिवार को बढ़कर चार गुना तक पहुंच गया। शहर भर में लगे वायु गुणवत्ता मापक यंत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सामान्य 50 के सापेक्ष हानिकारक की श्रेणी 200 से अधिक दर्ज हुआ। दिवाली पर वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। अमानक तरीके से खोदाई के कारण उड़ने वाली धूल को इसका जिम्मेदार मानते हुए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने मेट्रो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा एक्यूआई बाहरी हिस्सों आईआईटी, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के बाद शहर के बीचोबीच नेहरू नगर में लगे पीसीबी के मापक केंद्र पर दर्ज हुआ। आईआईटी और शर्करा केंद्र पर सुबह नौ बजे के करीब यहां अधिकतम एक्यूआई 232 और 226 दर्ज किया गया। इसी तरह नेहरू नगर में दोपहर एक बजे एक्यूआई 217 और रात साढ़े नौ बजे 208 था।
विज्ञापन


पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो निर्माण साइटों के निरीक्षण में कई स्थानों पर बिना कवर डाले काम चल रहा था। इससे उड़ने वाली धूल ने प्रदूषण को बढ़ा दिया। ऐसे ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जुर्माने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता (पर्यावरण) दिवाकर भास्कर ने कहा कि जिन मोहल्लों में ज्यादा प्रदूषण होता है उनमें एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय सबसे ज्यादा बिगड़ी हवा
मापक केंद्रों पर दर्ज आंकड़ों में भोर चार बजे से लेकर 10 बजे तक हवा की गुणवत्ता अधिक खराब पाई गई। डॉ. ने कहा कि इस समय घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना और सुबह की सैर या दौड़ से बचना जरूरी है। हवा में सूक्ष्म धूल कण इतने हल्के हैं कि सीधे फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान कर सकते हैं।

एक्यूआई 200 पार होते ही यह कार्रवाई प्रतिबंधित
खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध।
निर्माण कार्यों में धूल नियंत्रण उपाय अनिवार्य।
सड़क किनारे पानी का छिड़काव और सफाई।
एंटी-स्मॉग गन की प्रमुख चौराहों और औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती।
डीजल जेनरेटर सेटों के इस्तेमाल पर निगरानी।

शनिवार को दर्ज अधिकतम एक्यूआई
आईआईटी 232
एनएसआई 226
नेहरू नगर 217
केशवपुरम 214
अशोक नगर 212
किदवई नगर 208
गुरुदेव चौराहा 202
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed