{"_id":"601af5fc8ebc3e4a5d15403e","slug":"kanpur-city-news-dehat-news-knp6097236164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान निधि योजना से वंचित किसान समाधान को पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान निधि योजना से वंचित किसान समाधान को पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों के लिए राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर लगे तीन दिवसीय समाधान दिवस के अंतिम दिन बड़ी संख्या में किसान त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए पहुंचे। बिल्हौर में 79, ककवन में 60 किसानों ने समस्या निराकरण के लिए आवेदन किया है।
बुधवार को बीबीपुर स्थित उप संभागीय कृषि कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय बीज भंडार के प्रभारी देवेंद्र सैनी के नेतृत्व में पीएन किसान सम्मान निधि योजना का समाधान दिवस कैंप लगाया गया। देवेंद्र सैनी ने बताया कि अंतिम दिन होने से बड़ी संख्या में दूर-दराज गांवों से किसान आवेदन करने, पूर्व में किए गए आवेदन के बाद भी लाभ राशि न आने की समस्याओं सहित मोबाइल नंबर दर्ज कराने, बैंक खाता और आधार कार्ड नंबर दर्ज कराने के लिए आए। बुधवार को कुल 79 किसानों की समस्याओं का निराकरण किया। इसी तरह ककवन राजकीय बीज भंडार के प्रभारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कैंप में 60 किसानों ने शिकायती पत्र सौंपा।
उधर शिवराजपुर और चौबेपुर में भी इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के समाधान दिवस में किसान बड़ी संख्या में पहुंचे। मालूम रहे कि अधिक से अधिक किसानों को उक्त योजना का लाभ मिल सके इसके लिए 1 से 3 फरवरी तक सभी राजकीय बीज भंडारों में इस कैंप का आयोजन किया गया था।