फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur city news

उत्तरी गांव में धरना जारी, नौकरी-मुआवजा मांगा

Thu, 19 Nov 2020 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
kanpur city news
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के उत्तरीपुरा राजस्व क्षेत्र में निर्माणाधीन एनटीपीसी सोलर प्लांट के लिए भूमि देने वाले किसानों की मांगें पूरी न होने पर 29 वें में दिन भी जीटी रोड किनारे उत्तरी गांव में क्षेत्रीय ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जीटी रोड किनारे उत्तरी गांव में बीते आठ सूत्री मांगों को लेकर 29 वें दिन भी भाकियू किसान नेताओं की अगुवाई में कुछ किसानों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन में मौजूद डोडवा जमौली गांव निवासी अनंत अवस्थी ने बताया कि किसान प्रदर्शन की अगवाई 11 सदस्य टीम कर रही है, 31 अक्तूबर को अपर जिलाधिकारी भू अधिपत्य व राजस्व, एसडीएम बिल्हौर, तहसीलदार और एनटीपीसी के अधिकारियों संग बैठक बेनतीजा रही थी। उक्त सभी अफसरों ने आठ सूत्री मांगों को मानने से साफ इंकार कर न्यायालय जाने की बात कह हाथ खड़े कर दिए थे। इससे ग्रामीणों और किसानों का जिला प्रशासन के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि अफसरों ने भूमि अधिग्रहण के समय जमीन देने वाले किसानों के परिवार के एक सदस्य को एनटीपीसी में नौकरी देने, गांव की सड़के बनवाने, सिंचाई के लिए पक्की नालियां बनवाने, भूमि प्रतिकर देने, निशुल्क बिजली देने सहित कई प्रलोभन दिए थे, लेकिन अभी तक इन पर कोई अमल नहीं किया गया है। उधर, राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नदीहा, डोडवा जमौली, उत्तरी, जरैलापुरवा, मदारा राय गुमान, मान निवादा, बदन निवादा, रानीपुर आदि गांवों के किसानों की जमीन गई है। उत्तरी में चल रहा प्रदर्शन कुछ नेताओं के इशारे पर चल रहा है, जिसमें किसान की संख्या न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed