फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur City government will be formed today, mayor and 110 councilors will take oath

Kanpur: आज बनेगी शहर की सरकार, महापौर और 110 पार्षद लेंगे शपथ, प्रमिला पांडेय बोली- जनता की सेवा है प्राथमिकता

Sat, 27 May 2023 08:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 May 2023 08:51 AM IST
सार

Kanpur Nikay Chunav: आज शनिवार से शहर की नई सरकार का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। मोतीझील लॉन-3 में महापौर को कमिश्नर और 110 पार्षदों को महापौर शपथ दिलाएंगी। समारोह में दो हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
Kanpur City government will be formed today, mayor and 110 councilors will take oath
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर की सरकार शनिवार को शपथ लेगी। मोतीझील लाॅन-3 में महापौर और 110 पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ लेने के साथ ही महापौर और पार्षद विधिवत रूप से कामकाज शुरू कर सकेंगे। समारोह में दो हजार लोग शामिल होंगे। इसके लिए नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील परिसर को रंग-बिरेंगे झंडों से सजाया गया है।

विज्ञापन

समारोह के लिए मोतीझील लॉन-3 में वाटरप्रूफ पंडाल भगवा और सफेद रंग के कपड़ों से सजाया गया है। तीन मंच बनाए गए हैं। सबसे बड़े मंच पर कमिश्नर डॉ. राजशेखर नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला पांडेय को शपथ ग्रहण कराएंगे। इस मंच पर मुख्य अतिथि सतीश महाना, विशिष्ट अतिथि बृजेश पाठक सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

दूसरे मंच पर महापौर पार्षदों को शपथ ग्रहण कराएंगी। तीसरे मंच पर महापौर के परिजन, रिश्तेदारों सहित 50-60 लोग होंगे। मुख्य मंच के आगे सोफों में अन्य अतिथि बैठेंगे। उनके पीछे कुर्सियां लगाकर करीब 1800 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नगर निगम मुख्यालय में भी वाटरप्रूफ टेंट लगाकर केशरिया कपड़ों से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये होंगी मेरी प्राथमिकताएं

  • स्वच्छता पर होगा जोर, जो लोग कूड़ा सड़कों, गलियों या सार्वजनिक स्थानों में फेंकते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। शहर को इंदौर की तर्ज पर नंबर-वन बनाने की कोशिश होगी। लापरवाह अफसरों, कर्मचारियों पर सख्ती होगी।
  • सड़कों की स्थिति में सुधार, वायु प्रदूषण नियंत्रण, कूड़ा निस्तारण आदि काम प्राथमिकता पर कराए जाएंगे।
  • अम्मा भोजनालय खुलवाएंगी, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 20-25 रुपये में भरपेट भोजन कराने का प्रयास किया जाएगा। रावतपुर गांव स्थित रामलला मंदिर के अयोध्या की तरह जीर्णोद्धार के प्रयास किए जाएंगे।

यदि कोई उनका नाम लेकर नगर निगम संबंधी किसी काम के लिए रुपये मांगे, तो उनसे शिकायत करें। वे जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।  -प्रमिला पांडेय

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी सहित अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया है। समारोह में करीब 2000 लोग आएंगे।  -शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed