फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur city and rural areas reached the finals in the handball competition

Kanpur News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में कानपुर नगर व देहात फाइनल में पहुंची

Tue, 17 Mar 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur city and rural areas reached the finals in the handball competition
कानपुर देहात। कानपुर जोन की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस महिला एवं पुरुष हैंडबॉल, बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार से पुलिस लाइन माती में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जोन की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसका शुभारंभ एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने किया। पहले दिन हुए मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कानपुर नगर व कानपुर देहात की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कमिश्नरेट कानपुर नगर व कानपुर जोन के इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर देहात की टीमों ने प्रतिभाग किया। एसपी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा पुलिस बल में खेलकूद का अत्यधिक महत्व है। ये आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक दृढ़ता को बढ़ाते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में आपसी सामंजस्य और सौहार्द को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शुभारंभ के बाद प्रतियोगिता का पहला उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग हैंडबॉल में फतेहगढ़ और झांसी के बीच खेला गया। इसमें फतेहगढ़ को झांसी की टीम ने 5-2 से हराकर जीत हासिल की। दूसरा मैच में कानपुर कमिश्नरेट व ललितपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें कानपुर नगर ने ललितपुर को 10-2 से हराया। तीसरा मैच औरैया व इटावा के बीच हुआ। इसमें औरैया 7-3 से विजयी रहा। कानपुर देहात ने कन्नौज को 8-1 से हराया। झांसी की टीम ने जालौन को 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला कानपुर और औरैया टीम के बीच हुआ। कानपुर देहात ने औरैया को 10-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कानपुर नगर व झांसी टीम के बीच हुआ। इसमें कानपुर नगर ने झांसी की टीम को 9-1 से परास्त कर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। रोमांचक मैच देख अन्य खिलाड़ी एक दूसरे का उत्साह वर्धन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed