फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chinese manjha stuck in the neck of a girl riding a scooter

Kanpur: स्कूटी सवार युवती के गले में फंसा चाइनीज मांझा, घायल

Wed, 30 Jul 2025 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Chinese manjha stuck in the neck of a girl riding a scooter
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
रोक के बाद बाजार में बिक रहा चाइनीज मांझा एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। बुधवार दोपहर स्कूटी से घर लौट रही युवती के गले में मांझा फंस गया। गले में कसाव होने से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे स्कूटी चला रही युवती और पीछे बैठी बहन घायल हो गई। इस बीच पीछे से आ रहे दो अन्य लोग भी मांझे का शिकार बने।
विज्ञापन


बर्रा निवासी युवती वैष्णवी शर्मा जरूरी काम से छोटी बहन के साथ स्कूटी से बुधवार सुबह विजयनगर गई थीं। दोपहर में घर लौटते समय दादानगर नए पुल पर चाइनीज मांझा उनके गले से आकर लिपट गया। वह कुछ समझ पाती तब तक मांझे से उनका गला कटने से लगा। ऐसे में स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। इसी दाैरान पीछे से आ रहे बाइक सवार भी इसी मांझे में उलझकर संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। हादसे में वैष्णवी, उनकी बहन और बाइक सवार जख्मी घायल हो गए। वैष्णवी के गले में मांझा के गहरे निशान हैं। उनकी उंगली में भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed