फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Children in Sarsaul staged Ramlila performance event concluded with burning of effigy of Ravana

कानपुर: सरसौल में बच्चों ने किया रामलीला का मंचन, रावण दहन के साथ दिया सत्य का संदेश, आतिशबाजी से झूमे बच्चे

Sat, 17 Oct 2026 01:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 01:11 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य रावण दहन और रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता का सजीव मंचन कर सभी का दिल जीत लिया। पूजन के बाद राम के बाण से रावण का पुतला धराशायी हुआ और आतिशबाजी के साथ रावण दहन संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Children in Sarsaul staged Ramlila performance event concluded with burning of effigy of Ravana
सरसौल में बच्चों ने किया रामलीला का मंचन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरा पर्व के पावन अवसर पर भव्य रामलीला मंचन और रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी अद्भुत अभिनय क्षमता से रामकथा के प्रसंगों को सजीव कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

समारोह के दौरान कक्षा चार के छात्र विक्रम ने भगवान श्रीराम, पीयूष ने लक्ष्मण और आतिशी ने माता सीता का सुंदर और भावात्मक रूप प्रस्तुत किया। पारंपरिक पोशाक में सजे-धजे नौनिहालों की प्रस्तुति को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध नजर आया। मुख्य पूजन के बाद जैसे ही प्रभु श्रीराम बने विक्रम ने धनुष से बाण चलाया।

विज्ञापन
Trending Videos





संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने की पहल
रावण का पुतला धराशायी हो गया। इसके बाद जोरदार आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया गया, जिसे देखकर स्कूली बच्चे खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक शर्मा ने कहा कि आधुनिकता के दौर में बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और त्योहारों के वास्तविक महत्व से अवगत कराना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल विद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed