{"_id":"6a687f0df66e85d7ac097e8f","slug":"kanpur-child-dies-after-coming-into-contact-with-live-current-from-fan-mother-was-sleeping-in-another-room-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्राटा पंखे में उतरे करंट से मासूम की मौत, दूसरे कमरे में सो रही थी मां, पुलिस बोली- तहरीर नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्राटा पंखे में उतरे करंट से मासूम की मौत, दूसरे कमरे में सो रही थी मां, पुलिस बोली- तहरीर नहीं मिली
Tue, 28 Jul 2026 03:36 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:36 PM IST
सार
Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र के मस्वानपुर में मंगलवार दोपहर फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां दूसरे कमरे में सो रही थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के मस्वानपुर में आठ साल के बच्चे की फर्राटा पंखे मैं उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सुनील कुमार उर्फ छोटेलाल अपनी पत्नी सोमवती और दो बच्चों गोलू (8) और दूसरे छह साल के बच्चे के साथ 15 दिन पूर्व मस्वानपुर में छेदीलाल यादव के मकान में किराये पर रहने के लिए आए थे।
विज्ञापन
सुनील कुमार मजदूरी का काम करता है और मूल रूप से शिवराजपुर के भौसना गांव का रहने वाला है। मंगलवार को सुनील कुमार मजदूरी करने घर से बाहर गया था। घर में पत्नी सोमवती और गोलू व अन्य एक बच्चा मौजूद थे। दोपहर करीब 12:30 बजे सोमवती कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गोलू कमरे में लगे फर्राटा पंखे की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया
बताया जा रहा है कि पंखा गोलू के ऊपर गिर गया। तेज आवाज सुनकर सोमवती दौड़ी और किसी तरह गोलू को पंखे से अलग किया, लेकिन तब तक गोलू की मौत हो चुकी थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पुलिस के पास घटना का कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है।