{"_id":"64650faefe5116d1ff078765","slug":"kanpur-cheating-of-28-thousand-rupees-from-the-teacher-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इलाज के लिए शिक्षिका ने डॉक्टर को किया फोन, ठगों का बन गई निशाना, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इलाज के लिए शिक्षिका ने डॉक्टर को किया फोन, ठगों का बन गई निशाना, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 17 May 2023 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में आधिकारिक वेबसाइट की बजाय पड़ोसी से नंबर लेकर पतंजलि आयुर्वेद अस्पताल में फोन करना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। फोन मिलाने पर उसका संपर्क ठगों से हो गया, जिन्होंने मां के इलाज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने के नाम पर पीड़िता से 28 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरबंशमाेहाल थानाक्षेत्र के हूलागंज निवासी तृप्ति अवस्थी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने अपनी मां के लीवर सिरोसिस के थेरेपी ट्रीटमेंट के लिए पतंजलि आयुर्वेद अस्पताल का नंबर पड़ोसी से लिया। कॉल करने पर सामने से कहा गया कि ऑनलाइन एडवांस बुकिंग जरूरी है। नहीं तो दो महीने बाद की बुकिंग मिलेगी। इस पर उन्होंने एक अकाउंट नंबर पर दो बार में 28 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद ठगों ने 32 हजार रुपये और इंश्योरेंस के नाम पर मांगे। ठगी का शक होने पर विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता भी की। पुलिस ने बैंक खाताधारक के खिलाफ केस दर्ज किया है।