{"_id":"669fd05a08917268d9073e93","slug":"kanpur-cheated-with-court-clerk-report-filed-on-court-s-order-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईपीएस अधिकारी बता न्यायालय की लिपिक से ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईपीएस अधिकारी बता न्यायालय की लिपिक से ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Tue, 23 Jul 2024 09:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:19 PM IST
सार
Kanpur News: न्यायालय की लिपिक से 66200 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हैलो, मैं आईपीएस अधिकारी बोल रहा हूं, तुम्हारे माता-पिता व परिवार वाले अपराधी हैं। उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। उन्हें बचाने के लिए फौरन बताए गए खाते में रुपये भेजो। साइबर ठग ने कुछ इस तरह की धमकी देकर कानपुर कोर्ट की महिला लिपिक से 66 हजार से अधिक रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
नानकारी निवासी अनामिका शर्मा कानपुर कोर्ट में लिपिक के पद पर कार्यरत है। अनामिका के मुताबिक 12 जून को अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए माता-पिता व परिवार वालों का आपराधिक इतिहास होने हवाला देकर एनकाउंटर करने की धमकी दी। बचाने के लिए तुरंत बताए गए खाते में रुपए भेजने को कहा गया। डरी अनामिका ने बिना किसी से बात किए शातिर के खाते में यूपीआई के माध्यम से कई बार में 66200 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।