फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chargesheet prepared against dairy owner, girl was thrown from tenth floor of apartment after misdeed

कानपुर: डेयरी मालिक के खिलाफ चार्जशीट तैयार, दुष्कर्म के बाद अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से फेंकी गई थी युवती

Fri, 17 Dec 2021 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Chargesheet prepared against dairy owner, girl was thrown from tenth floor of apartment after misdeed
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर के कल्याणपुर में गुलमोहर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से दुष्कर्म के बाद युवती को फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। आरोपी डेयरी मालिक प्रतीक वैश्य के खिलाफ बेहद अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अपनी विवेचना में साबित किया है कि प्रतीक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से फेंक कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


उधर वादी पक्ष की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर विवेचना के संबंध में जानकारी ली। प्रतीक वैश्य ने एक 19 वर्षीय युवती को 20 सितंबर को नौकरी पर रखा था। उसको अपने पीए के तौर पर नौकरी दी थी। 22 सितंबर को प्रतीक ऑफिशियल काम बताकर युवती को अपने फ्लैट पर लाया था।
विज्ञापन


दसवीं मंजिल पर उसका फ्लैट था। कुछ ही देर बाद युवती अपार्टमेंट के नीचे मृत पड़ी मिली थी। पुलिस ने प्रतीक के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेजा था। केस के विवेचक एडीसीपी लाइन बसंत लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विवेचना के दौरान बेहद पुख्ता साक्ष्य जुटाए गए हैं। चार्जशीट तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा की जा रही है। साथ ही डीएनए जांच समेत अन्य फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अगर तय समय में रिपोर्ट आ गई तो इन जांच रिपोर्ट को चार्जशीट में शामिल कर लिया जाएगा। वरना प्राइमरी चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। बाद में सप्लीमेंट्री चार्जशीट में इन साक्ष्यों को शामिल किया जाएगा। 


चैट, फुटेज बने मजबूत साक्ष्य, एक गवाह भी अहम 
पुलिस ने विवेचना के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज जुटाए। जिसमें प्रतीक युवती को अपार्टमेंट में ले जाते दिखाई दिया था। यहां तक कि अपार्टमेंट के फुटेज में फ्लैट में दाखिल होने तक के फुटेज हैं। वहीं युवती ने वारदात से कुछ समय पहले अपने एक दोस्त से इस संबंध में व्हाट्सएप पर कुछ मैसेज भेजे थे। जिसमें उसने लिखा था कि प्रतीक उनको फ्लैट पर ले गया है। उसको वहां जाने में डर लगता है। जल्द आ जाओ। यह दोनों साक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण व मजबूत हैं। वहीं जिसको मैसेज भेजे थे वह अहम गवाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed