{"_id":"5eb6d6c58ebc3e904a749546","slug":"kanpur-charge-sheet-filed-against-six-including-fake-raw-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रॉ अफसर समेत छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दवा व्यापारी का अपहरण कर मांगी थी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी रॉ अफसर समेत छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दवा व्यापारी का अपहरण कर मांगी थी फिरौती
Sun, 10 May 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 10 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
फर्जी रॉ अधिकारी बताने वाला आरोपी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कलक्टरगंज में खुद को रॉ अफसर बताकर दवा एजेंट का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन पर अपहरण, फिरौती मांगने, धमकी देना समेत अन्य संगीन आरोप पुलिस ने तय किए हैं। वहीं फरार आरोपी के खिलाफ एनबीडल्यू जारी कराने के साथ कुर्की का नोटिस भी उसके घर पर चस्पा कर दिया है।
एक फरवरी को लाल बंगला निवासी दवा एजेंट पिंटू को दवा मार्केट से अगवा कर दस लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी फर्जी रॉ अधिकारी अमरोहा निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ सत्य प्रकाश, उसके साथी बच्च, मोहम्मद कासिफ, फैसल और सूरज समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया था। कलक्टरगंज इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि सभी आरोपी जेल में हैं। फरार आरोपी चकेरी निवासी रोहन गुप्ता की तलाश जारी है।

वर्दी वाली फोटो अहम साक्ष्य
सतेंद्र कुमार आईपीएस की वर्दी पहनकर पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल हुआ था। इस दौरान उसने एक एस-10 के सदस्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया था। इसकी फोटो को अहम साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया गया है।
दवा एजेंट के अपहरण मामले में कानपुर के एक थाने में तैनात सतेंद्र की फेसबुक मित्र महिला दरोगा पर भी कई सवाल खड़े किए गए थे। पुलिस की जांच में महिला दरोगा के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।