फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur : Charge sheet filed against six including fake RAW officer

फर्जी रॉ अफसर समेत छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दवा व्यापारी का अपहरण कर मांगी थी फिरौती

Sun, 10 May 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
kanpur : Charge sheet filed against six including fake RAW officer
फर्जी रॉ अधिकारी बताने वाला आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कानपुर के कलक्टरगंज में खुद को रॉ अफसर बताकर दवा एजेंट का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन पर अपहरण, फिरौती मांगने, धमकी देना समेत अन्य संगीन आरोप पुलिस ने तय किए हैं। वहीं फरार आरोपी के खिलाफ एनबीडल्यू जारी कराने के साथ कुर्की का नोटिस भी उसके घर पर चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन


एक फरवरी को लाल बंगला निवासी दवा एजेंट पिंटू को दवा मार्केट से अगवा कर दस लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी फर्जी रॉ अधिकारी अमरोहा निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ सत्य प्रकाश, उसके साथी बच्च, मोहम्मद कासिफ, फैसल और सूरज समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया था। कलक्टरगंज इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि सभी आरोपी जेल में हैं।  फरार आरोपी चकेरी निवासी रोहन गुप्ता की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 

वर्दी वाली फोटो अहम साक्ष्य
सतेंद्र कुमार आईपीएस की वर्दी पहनकर पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल हुआ था। इस दौरान उसने एक एस-10 के सदस्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया था। इसकी फोटो को अहम साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया गया है।

दवा एजेंट के अपहरण मामले में कानपुर के एक थाने में तैनात सतेंद्र की फेसबुक मित्र महिला दरोगा पर भी कई सवाल खड़े किए गए थे। पुलिस की जांच में महिला दरोगा के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed