Kanpur: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पटकापुर में हंगामा, पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात
भीड़ ने आरोपी के घर के बाहर नारेबाजी कर दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। शहरकाजी ने मामला शांत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीलखाना थानाक्षेत्र के संवेदनशील इलाके पटकापुर में रविवार की दोपहर एक शिया युवक के सोशल मीडिया पर इस्लाम के खुल्फा-ए-राशदीन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हंगामा हो गया। विरोध में सुन्नी समाज के लोग सड़क पर उतर आए और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इस दौरान दूसरे पक्ष से शिया समाज के लोग भी सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे।
आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को निकालकर कोतवाली भेजा। इसके बाद शहरकाजी ने एसीपी कोतवाली के साथ दोनों पक्षों को शांत कराकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पटकापुर लारी पार्क निवासी मो. रेहान ने फीलखाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि नवाब साहब के हाता निवासी मो. सोजफ ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस्लाम के खुल्फा-ए-राशदीन पर आपत्तिजनक टिप्णणी की। इससे सुन्नी समाज के लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते सोजफ के घर के बाहर लोग इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों ओर से करीब दो सौ लोग एकत्रित हो गए।
कमिश्नरी पुलिस में सोशल मीडिया सेल बनाई गई है। हर क्षेत्र के एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) के जवान भी हैं जो लगातार क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर सोजफ ने आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक युवक की ओर से किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के बाद शिया और सुन्नी वर्ग आमने-सामने आ गए थे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्ट से नाराज एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, हंगामा करने वालों की पहचान वीडियो से की जा रही है। इलाके में एहतियातन फोर्स तैनात किया गया है। - सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी