फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chandtara on Alam collided with high tension line, young man died, two got burnt

Kanpur: हाईटेंशन लाइन से टकराया अलम, युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर, हंगामा

Thu, 11 Jul 2024 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Jul 2024 09:18 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान अलम में लगा चांदतारा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो झुलस गए।

विज्ञापन
Kanpur: Chandtara on Alam collided with high tension line, young man died, two got burnt
मृतक मोहम्मद सैफ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालटोली में मुहर्रम के जुलूस के दौरान 35 फीट ऊंचा अलम हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से चार युवक झुलस गए। अस्पताल पहुंचने से पहले एक युवक की मौत हो गई जबकि, गंभीर हालत में तीन का हैलट में इलाज चल रहा है। परिजनों ने घटना के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि जुलूस के दौरान शट डाउन लिया गया होता, तो घटना नहीं होती। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मृतक आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर मामला शांत कराया। स्वरूपनगर के बेनाझाबर निवासी मीट विक्रेता मोहम्मद शाहिद के परिवार में पत्नी फरजाना व तीन बेटे राशिद, साजिद, और मोहम्मद सैफ (19) है। गुरुवार को ग्वालटोली से अलम का जुलूस उठना था। इसमें शामिल होने के लिए सैफ अपने दोस्तों बेनाझाबर निवास रेहान और ग्वालटोली मकबरा निवासी ईशान व सलमान के साथ गया था।
विज्ञापन

देर शाम उठा जुलूस ग्वालटोली से वीआईपी रोड की तरफ जा रहा था। ग्वालटोली से वीआईपी रोड के बीच अलम के ऊपर लगा चांद तारा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इसकी वजह से अलम पकड़े मोहम्मद सैफ, रेहान और ईशान व सलमान करंट की चपेट में आ गए। जुलूस के साथ चल रहे पुलिसकर्मी आनन फानन चारों को लेकर उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद सैफ को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, तीन अन्य को हैलट शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मुआवजे की मांग पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि परिजनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है।

 
विज्ञापन

जुलूस से पहले नहीं बंद की बिजली आपूर्ति
हादसे के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि जब थाने में हुई बैठक के दौरान बिजली आपूर्ति बंद करने की बात तय की गई थी तो बिजली कैसे चालू थी। परिजनों ने पांच लाख रुपये के मुआवजे की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ देर बाद उनकी मांग को मान लिया। इसके बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed