फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Chakeri Accident, Truck collides with loader standing on Ahirwan Highway, five killed and 10 injured

Kanpur Chakeri Accident: अहिरवां हाईवे पर खड़े लोडर से ट्रक की टक्कर, पांच की मौत और 10 घायल

Sun, 02 Oct 2022 07:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Oct 2022 07:15 AM IST
सार

चकेरी-इटावा हाईवे पर खड़े लोडर पर उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि एक परिवार बच्ची की मुंडन के लिए विंध्याचल जा रहा था।

विज्ञापन
Kanpur Chakeri Accident, Truck collides with loader standing on Ahirwan Highway, five killed and 10 injured
क्षतिग्रस्त पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी-इटावा हाईवे पर पिकअप पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में पिकअप के अंदर और बाहर बैठे लोगों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां से हैलट भेजा गया है। यह परिवार एक बच्ची के मुंडन के लिए लोडर पर बैठकर विंध्याचल जा रहा था। इसमें उस्मानपुर और कांशीराम कॉलोनी के लोग बैठे थे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नौबस्ता के उस्मानपुर गांव निवासी सुनील पासवान (45) लोहे के कारखाने में काम करते थे। परिवार में पत्नी रेनू और बड़ी बेटी सोना , बेटी त्रिशा ( 2) और बेटा प्रिंस (15) है। परिजनों ने बताया कि वह अपनी बेटी त्रिशा का मुंडन कराने के लिए शनिवार देर रात पिकअप से विंध्याचल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान चकेरी के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले उनकी ससुराल के लोग भी पिकअप में मौजूद थे।

विज्ञापन

रास्ते में अहिरवां हाईवे पर पिकअप का टायर पंचर हो गया। इस दौरान ढकना पुरवा निवासी पिकअप चालक सूरज (20) ने पिकअप को किनारे खड़ा किया। जिसके बाद ड्राइवर पिकअप का पहिया बदल रहा था। पहिया ठीक होने के बाद जैसे ही सभी पिकअप में बैठने लगे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे के दौरान पिकअप मैं बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टर ने सुनील पासवान,उनकी मां रामा देवी (60), बहन  गुड़िया (40), साली कसक (17) और ड्राइवर सूरज (20) की मौत हो गई। जबकि उनका साला आकाश, बेटा प्रिंस, बेटी त्रिशा, पत्नी रेनू, भांजा प्रथम, सास रानी, मौसी रीता, रेखा, प्रिया, कुटपुट घायल हो गए। उन्हें डॉक्टर ने उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

पिकअप का पंचर टायर बना हादसे का सबब
विंध्याचल में मुंडन में जाने के लिए पिक अप रामादेवी से जैसे ही चकेरी  हाईवे पर पहुंचा। इस दौरान उसका टायर पंचर (फट) हो गया । इसके बाद उसकी स्टेपनी बदलने के लिए रोका गया। इसके बात उस्मानपुर से स्टेपनी मंगाई गई। इसके बाद स्टेपनी बदली गई।

गाड़ी में लगभग सभी लोग बैठ चुके थे और गाड़ी चलने वाली थी। तभी उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद नजारा ही बदल गया। यहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed