फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Case Registered Against Firm Proprietor for Tax Evasion Worth ₹3.74 Crore

Kanpur: बोगस फर्म बनाकर 3.74 करोड़ की कर चोरी में फर्म संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 May 2026 10:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 17 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Case Registered Against Firm Proprietor for Tax Evasion Worth ₹3.74 Crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी करने का नया मामला स्वरूपनगर थाने में शनिवार को दर्ज हुआ है। इस बार राज्यकर की सहायक आयुक्त कविता श्रीवास्तव ने फर्म संचालक पर 3.74 करोड़ की कर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीके इंटरप्राइजेज के स्वामी अनिल कुमार ने मई 2025 में फर्म का पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


पंजीकरण के दौरान उन्होंने इलाके में जिस पते को मुख्य व्यापार स्थल दर्शाया था। सत्यापन के दौरान वहां ऐसी कोई फर्म संचालित होते नहीं मिली। साथ ही पंजीकरण के समय दर्ज कराया गया मोबाइल नंबर भी कॉल करने पर अमान्य निकला। सरकार को 3.74 करोड़ के राजस्व का चूना लगाया गया है। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed