{"_id":"6aea2589f6bbf65c3706345e","slug":"kanpur-case-registered-against-a-jeweler-for-selling-fake-gold-ornaments-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नकली सोने के जेवर बेचने पर सराफा कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नकली सोने के जेवर बेचने पर सराफा कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 03 Nov 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बजरिया थाना
- फोटो : अमर उजाला
बजरिया थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी जयप्रकाश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर एक व्यक्ति को नकली सोने के जेवर बेचने का आरोप है। बलबीर सिंह ने 4 सितंबर 2019 को जयप्रकाश सोनी से 24.410 ग्राम की चेन और 9.3 ग्राम की अंगूठी खरीदी थी। शादी के बाद जेवर बदलवाने पर वे नकली निकले। शिकायत पर कारोबारी ने गलती स्वीकार की। उसने 45 दिन में जेवर बदलने का नोटरी पर लिखित आश्वासन दिया। छह साल से अधिक समय बीतने के बाद भी बलबीर सिंह को जेवर नहीं मिले। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन